Tuesday, May 5, 2009

ठंड़ा ठंड़ा कूल कूल............ चूना लगाकर

हम आप सब चूने का उपयोग पान मंे करते ही हैं। वर्ष में एक बार घरों में अब भी दीवारों पर चूने की पुताई की जाती है। क्या आप जानते हैं कि इस चूने का उपयोग घर को ठंड़ा रखने के लिए भी किया जा सकता है? दैनिक भास्कर भोपाल के दिनांक 5 मई 2009 अंक में इस पर एक बार फिर आलेख प्रकाशित किया गया है। चूने की दो कोट पुताई छत पर फेवीकोल या सरेस मिलाकर की जाए तो घर के अंदर का तापमान 5 से 6 डिग्री तक कम किया जा सकता है। लगभग 400 से 500 वर्ग फीट की छत के लिए 50 किलोग्राम चूना पर्याप्त है। इस तरीके से पानी की बचत (कूलर की आवश्यकता नहीं होगी जिससे पानी की बचत होगी) के साथ साथ बिजली की बचत भी की जा सकती है। मेरा सुझाव है कि यदि चूने की पुताई के पहले एक कोट वार्निश भी छत पर पोत दिया जाए तो तापमान में ओर भी कमी की जा सकती है। इस तरीके से कमरे के अंदर का तापमान लगभग 9से 10 डिग्री तक कम किया जा सकता है। चूना सूर्य की किरणों को परावर्तित कर देगा तथा वार्निश गर्मी के लिए एक अवरोधक सतह का कार्य करेगा। क्यों न आप भी चूना लगाकर ठंडे हो जाएं।

2 comments:

  1. अखिलेश जी
    नमस्कार
    आपने पोस्ट पर अपनी राय देकर सोने पर सुहागा लगा दिया .
    बशर्ते, ए सी और कूलर वाले कुछ कर पायें. आप भी समझ सकते हैं कि ऊंचे नेता, अफसर और धनाढ्य ये सब नहीं सोचते.
    - विजय

    ReplyDelete
  2. बहुत बढि़या जानकारी....
    वैसे आदमी भी चूना लगने के बाद ठंढा हो जाता है.....हा..हा.. हा...है न.....

    ReplyDelete